फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने बहनों को करवाई निशुल्क आटो सवारी

विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की ओर से रक्षाबंधन पर्व बहनों के लिए निशुल्क ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना आप के पदा - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (ऑटो-रिक्शा प्रकोष्ठ) की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर सप्तऋषि चुंगी से जटवाड़ा पुल तक बहनों के लिए निशुल्क ऑटो चलाए गए। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा और जिला सचिव अनिल सती ने आटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर ऑटो प्रकोष्ठ ने बहनों के लिए मुफ्त ऑटो सुविधा दी गई। सप्तऋषि चुंगी से जटवाड़ा पुल तक सुबह से शाम सात बजे तक आटो चलाए गए। इससे महिलाओं को बड़ी राहत मिली। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि हरिद्वार में इस तरह की ये पहली सेवा है। भविष्य में इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। ऑटो प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश यादव और महामंत्री अजय कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष गीता देवी ने बताया कि निशुल्क आटो सेवा में सुबह से शाम तक सैकड़ों महिलाओं ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें