फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कालरात्रि की पूजा कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
श्री दक्षिण काली मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रों के छठवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए भक्तों की कतारें मंदिरों में लगी रहीं।
विज्ञापन

नगर के देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्र के छठवें दिन मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की। भक्तों ने देवी मंदिरों में पहुंचकर माता के सातवें स्वरूप से आशीर्वाद लिया। सभी ने माता को चुनरी, मिष्ठान्न, फल-फूल व अन्य सामग्री चढ़ाकर पूजा अर्चना की और घर परिवार में सुख शांति बनाए रखने की कामना की। इसके अलावा घरों में महिलाओं ने भजन कीर्तन करके मां का गुणगान किया। मनसा देवी, चंडी देवी, सुरेश्वरी देवी, शीतला माता, श्री दक्षिणेश्वर काली मंदिर, भीमगोडा स्थित काली मंदिर व चीला रेंज में स्थित श्री माता विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना कर मां सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

---------
सप्तमी पर मां काली मंदिर में हुई पूजा
लालढांग। लालढांग मां काली मंदिर में नवरात्र सप्तमी पर ग्रामवासियों ने पूजा अर्चना की। मां काली मंदिर रवासन नदी के किनारे पर है। मंगलवार सवेरे से क्षेत्र के रसूलपुर, मीठीबेरी, मोल्हापुरी, लालढांग गैंडीखाता, चिड़ियापुर आदि गांव से श्रद्धालु मां काली मंदिर पूजा करने पहुंचे। सवेरे से मंदिर में काली के दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रही। दिनभर मंदिर में भजन कीर्तन चलते रहे। मंदिर के पुजारी अनंत गिरि ने बताया कि मां काली मंदिर सिद्धपीठ की अपनी महत्ता हैं। वहीं शिव सेवा आश्रम में भी सप्तमी पर पूजा अर्चना कर भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें