फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक उत्पीड़न के विरोध में रैली

Fri, 27 May 2016 12:37 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
श्रमिकों ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। हैवल्स इंडिया में कार्यरत श्रमिकों के उत्पीड़न रोकने और न्याय दिलाने की मांग को लेकर सिडकुल के मजदूरों ने सीटू के जिलाध्यक्ष पीडी बलूनी की अगुवाई में जिलाधिकारी को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दोपहर दोपहर ढाई चिन्मय डिग्री कालेज चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ों श्रमिक रैली में शामिल हुए। पीडी बलूनी ने कहा कि सिडकुल में हैवल्स ही नहीं कई फैक्ट्रियों में श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। जिसकी जांच कराई जानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हैवल्स में कार्यरत ठेका श्रमिकों से निरंतर 12 घंटे का काम लिया जा रहा है। लेकिन नियमानुसार अतिरिक्त भुगतान नहीं कराया जा रहा है। श्रमिकों को नियमानुसार साप्ताहिक अवकाश, बोनस और कैंटीन की सुविधा भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने फैक्ट्री में की जा रही नई भर्ती का भी विरोध किया।
सीटू के जिला महामंत्री एमपी जखमोला ने कहा कि जिन फैक्ट्रियों श्रमिकों का शोषण हो रहा है, श्रम विभाग उस फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अधिकांश फैक्ट्रियों में ठेकेदारी प्रथा पर ही काम कराया जा रहा है। जिससे श्रमिक शोषण की घटनाएं बढ़ रहीं हैं।  आईटीसी मजदूर संगठन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा कि श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैली में जिलामंत्री आरपी जखमोला, सतकुमार, विशन सिंह, विरेंद्र नेगी, नीरज, डौली, रितू, संदीप थपलियाल, राज अवस्थी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें