फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी को नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के कमरे में सुलाया गया। जिसके बाद महिला ने व्यापारी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। व्यापारी से सात लाख रुपये आरोपियों ने हड़पे थे। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यापारी ने शिकायत कर बताया था कि उन्हें एसबीआई बैंक की डिस्पेंसरी चाहिए थी। जिसके लिए सुभाषनगर ज्वालापुर निवासी संजय शर्मा ने उसकी मुलाकात शिवालिक नगर निवासी संजय जैन से करवाई थी। इसके बाद संजय जैन ने एक महिला को बैंक की अधिकारी बनाकर उनसे मुलाकात कराई थी। आरोप है कि 18 दिसंबर वर्ष 2020 को उसे महिला ने आगरा में बुलाया।
जहां एक होटल में महिला और अन्य आरोपियों ने पेय पदार्थ में नशीली वस्तु मिलाकर पिला दी थी। जब व्यापारी को होश आया तो वह महिला के बेड पर था। जिसके बाद आरोपियों से उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही करीब 7 लाख रुपये व्यापारी से कई आरोपियों ने ले लिए। पुलिस ने फर्जी महिला बैंक अधिकारी टीना उर्फ श्वेता निवासी भजनपुर गढ़ीमेंटू उस्मानपुर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा गांव निवासी मनोज शर्मा को पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें