फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर में घुसकर महिला और पति से मारपीट, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने और विरोध करने पर उसके पति के साथ भी मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पांच लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने, गाली-गलौज और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भारापुर भौरी निवासी मोनू कुमार उर्फ मान सिंह ने तहरीर देकर बताया कि नौ अगस्त को उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। दोपहर करीब ढाई बजे बॉबी, आदित्य, अंकुश, रानी और अरविंद घर में घुस आए और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। घटना के दौरान वह घर से बाहर था। बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे घर पहुंचने पर पत्नी से मारपीट के बारे में जानकारी लेने आरोपियों के पास गया।
आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सीओ संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें