फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार में टूटी सड़क से परेशान क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मार्ग की मरम्मत और सुंदरीकरण की मांग को लेकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

समाजसेवी नितिन यादव यदुवंशी ने धरने का नेतृत्व करते हुए कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा पटरी मार्ग की सड़क लंबे समय से टूटी है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने आते हैं। सड़क खराब होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक दिक्कत होती है। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
समाजसेवी मनोज निषाद और कपिल जौनसारी ने कहा कि सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवा भी इसी मार्ग पर दौड़ लगाते हैं। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण की मांग की। रितेश गौड़ और ओम मलिक पहलवान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार, सांसद, विधायक, मेयर और वार्ड पार्षद भाजपा से हैं, फिर भी सड़क बदहाल है। शुभम जोशी और गगन खट्टर ने बताया कि पिछले वर्ष एचआरडीए ने मार्ग के सुंदरीकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। इस दौरान करण पंत, शिवकुमार, लव पांडे, मोनू राजपूत और हरीश पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें