फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: हिन्दू आचरण वाला हिन्दू नेता माना जाएगा....अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी के बयान पर कही अपनी बात

Wed, 03 Jul 2024 02:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हमें अपने लोगों को संसद में भेजने की आवश्यकता है। कहा कि हिन्दू आचरण वाला हिन्दू नेता माना जाएगा।
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता कर राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयान को लेकर अपनी बात रखी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हिन्दू का अपमान हर राजनीतिक दल ने किया है। जो हिन्दू हित की बात कर रहा है, उसे संसद में गोरक्षा का बिल लाना चाहिए।

विज्ञापन


सदन में राहुल गांधी के दिए गए बयान को लेकर कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक व्यक्ति हैं। हम धार्मिक हैं। सदन में राजनीतिक बातें होती हैं। हिन्दू में दो शब्द है। हिम का मतलब है हिंसा और दू का मतलब दूर रहने वाला। जो हिंसा से दूर रहता है वह हिंदू है। हिन्दू सबका आदर करता है। कहा कि हमें अपने लोगों को संसद में भेजने की आवश्यकता है। कहा कि हिन्दू आचरण वाला हिन्दू नेता माना जाएगा। कहा कि जो दल गो रक्षा का बिल लेकर आएगा उसे हिन्दू हितैषी समझेंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश को केंद्र से मिली 100 मेगावाट बिजली, चुनौतीपूर्ण समय में दिल्ली से अच्छी खबर

उन्होंने कहा कि शास्त्रों का अपमान करने वाला खुद अपमानित हो जाता है। राहुल गांधी के भगवान शिव की फोटो सदन में ले जाने पर कहा कि राहुल गांधी शिव भक्त हैं तो बैल की रक्षा करके दिखाएं। कहा कि हिन्दू और गैर हिन्दू की बात करते हैं, जो गो रक्षा का बिल न लेकर आए वह हिन्दू नहीं है। इस दौरान जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती, स्वामी सर्वानंद, मुकुंदानंद, स्वामी सहजा नंद, पवन मिश्रा, कमलेश शास्त्री, अधीर कौशिक, आचार्य पवन शास्त्री आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें