फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर झारखंड निवासी विधवा से देहरादून निवासी बस के चालक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने भतीजी के दिल में छेद होने की बात कहकर महिला से रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल अमरजीत सिंह के मुुताबिक झारखंड के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत देकर बताया कि वह विधवा है। मई 2018 माह में वह अपने बच्चों के साथ घूमने के लिए आई थी। महिला ने बताया कि वह सप्तऋषि क्षेत्र के एक आश्रम में ठहरी हुई थी। यहां से सभी लोग एक बस को चारधाम यात्रा के लिए बुक करके ले गए थे। महिला का आरोप है कि उसे व बस में मौजूद अन्य लोगों को बस के चालक मोहित शर्मा पुत्र सुशील कुमार निवासी चंद्रबनी आईएसबीटी देहरादून ने अपना नंबर दिया। महिला ने बताया कि यात्रा खत्म होने के बाद मोहित उसके फोन पर बात व मैसेज करने लगे। जिसके बाद उसकी दोस्ती हो गई।
मार्च 2019 में मोहित लोडिंग वाहन लेकर पटना आया हुआ था। जहां मोहित ने उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद मोहित हरिद्वार लौट गया। कुछ दिनों बाद मोहित ने महिला को फोन कर कहा कि उसकी भतीजी के दिल में छेद है। जिसके लिए उसे रुपये की जरूरत है। जिसके बाद महिला ने आरोपी को 17 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने महिला को रोडवेज में नौकरी लगाने का आश्वासन दिया और कहा कि नौकरी लगते ही शादी कर लेगा। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे अप्रैल 2021 में कुछ रुपये लेकर हरिद्वार बुलाया और एक होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी वीडियो व फोटो भी बनाए। नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें