फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रोका रास्ता तो किसानों ने हाईवे कर दिया जाम

विज्ञापन
हरिद्वार हाईवे पर धरना देते किसान । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार/लालढांग। भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) के आह्वान पर एसएसपी कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने जा रहे किसानों को पुलिस ने सीमाओं पर ही रोक लिया। इससे नाराज किसानों ने भी हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया। हाईवे जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच पुलिस से किसानों की नोकझोंक भी हुई। शाम को किसानों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त करके वापस भेजा गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) ने कृषि कानूनों को रद्द करने, किसानों का गन्ना भुगतान, किसानों का कर्ज माफ और पुलिस थानों में बढ़ रहे भ्रष्टाचार समेत कई मांगों के लिए 26 अगस्त से रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को रोशनाबाद आ रहे किसानों को पुलिस ने चिड़ियापुर सीमा पर ही रोक दिया। उसके बाद डेढ़ बजे से यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर सिंह के नेतृत्व में किसान वाहनों को छोड़कर पैदल ही हरिद्वार की तरफ निकल पड़े, लेकिन पुलिस ने लाहड़पुर में फिर से उन्हें रोक लिया।
इससे नाराज किसान हाईवे पर ही दो बजे से जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन करने लगे। इस बीच किसान और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। हरिद्वार कोतवाल अमरजीत सिंह, थानाध्यक्ष अनिल चौहान और नायब तहसीलदार हरिद्वार गिरीश त्रिपाठी ने किसानों से वार्ता कर बमुश्किल 3:30 बजे के बाद जाम खुलाया। किसानों के धरना स्थल से हटने पर डेढ़ घंटे बाद यातायात सुचारु रूप से चल सका। किसान यहां से वापस लौट गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी विशाल वालियान, हाशिद हुसैन, यावर अली, मोहम्मद शाहिद और चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------
पहले जाम लगाया और फिर शाम तक सड़क पर बैठे रहे
जिलाध्यक्ष विकेश बालियान के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय की तरफ आ रहे किसानों को कोर कॉलेज के पास ही 11:30 बजे रोक लिया गया। इससे नाराज किसानों ने हाईवे पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया। सीओ रुड़की विवेक मौके पर पहुंचे और एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद किसान सड़क पर एक तरफ धरने पर बैठ गए। शाम पांच बजे तक धरना देने के बाद वापस लौट गए। इस दौरान प्रवीण चौधरी, प्रवीण राणा, हुकम सिंह, मांगा और जगबीर आदि मौजूद रहे। देहरादून से प्रदेशाध्यक्ष सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में आ रहे किसानों को भी देहरादून-हरिद्वार बॉर्डर पर शांतिकुंज के निकट ही पुलिस ने रोक लिया। नाराज किसानों ने भी सांकेतिक जाम लगा दिया। सीओ अभय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता करने के बाद कुछ देर बाद जाम खुलवा दिया। किसान चार बजे तक धरना देने के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें