फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गए थे माल्यार्पण करने, पार्क की दुर्दशा देखकर धरने पर बैठे

विज्ञापन
पहाड़ी महासभा के पदाधिकारियों से वार्ता करते नगर आयुक्त । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर देवपुरा स्थित पंत पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे पहाड़ी महासभा के पदाधिकारियों ने पार्क में दुर्दशा व अतिक्रमण देख वहीं धरना शुरू कर दिया। पदाधिकारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अतिक्रमण हटवाने और पार्क की सफाई करवाने की मांग की। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पहाड़ी महासभा की ओर से भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर पंत पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। पदाधिकारी मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे तो वहां की दुर्दशा देख दंग रह गए। पार्क की हालत बेहद खराब थी और पार्क के बाहर अतिक्रमण था। गंदगी पार्क में फेंकी गई थी। पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य पार्क के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गए।
सूचना पर नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती निगम के अधिकारियों के साथ पहुंचे। पार्क की सफाई करवाई। नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त महेंद्र सिंह यादव, अवर अभियंता शशी खंडूड़ी को पार्क की लाइट ठीक करवाने और पार्क की बाउंड्री के बाहर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी ने कहा कि पार्क की उपेक्षा की जा रही है। इस दौरान हरिनारायण जोशी, पंडित शीशराम शर्मा, सतीश जोशी, डीएन गुंज्याल, गोपाल कृष्ण बडोला, एसपी चमोली, भुवनेश पाठक, दिनेश लखेड़ा, रमेश पंत, संजय नैथानी, सोम प्रकाश शर्मा, त्रिलोक भट्ट, नंदन सिंह रावत, सुधाकर भट्ट, दिनेश चंद्र कांडपाल, तरुण व्यास, इंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
जयंती पर याद किए गोविंद बल्लभ पंत
महानगर कांग्रेस सेवा दल ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर देवपुरा चौक स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। इस दौरान विजय राणा, वीना कपूर, प्रदीप आशीष और विपिन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-----------
पुलिस ने सादगी से मनाई पंत की जयंती
गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पुलिस कार्यालय में सादगी के साथ मनाई गई। पुलिसकर्मियों ने उसके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 134 वीं जयंती के अवसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के सभी थानों, चौकियों व कोतवालियों में भी गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें