फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शीलापट का लोकार्पण

विज्ञापन
बहादरपुर जट के पंचायत भवन में महिला को सम्मनित करते स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बहादरपुर जट के पंचायत भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी लोक कल्याण समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम का शिलापट्ट बनाया है। बुधवार को इसका लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी भोपाल सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी काशीराम खेमान की पुस्तक में उल्लेख किया गया है कि बहादुरपुर जट्ट में हरिद्वार जिले के सबसे अधिक लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। उनको उचित सम्मान देते हुए बहादुरपुर जट्ट के पंचायत भवन में उनके नाम के शिलापट्ट लगाया गया।
राजेश वर्मा और धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम बहादुरपुर जट्ट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलापट लगने से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में बहादरपुर जट्ट के मुख्य चौराहों और रास्तों का नामकरण भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सिंह सैनी ने की। इस अवसर पर सीताराम सैनी, संजय सिंह, मुकेश त्यागी, विनय कुमार कौशिक, दिनेश शर्मा, अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, रामपाल यादव, चंद्रशेखर यादव, डॉ अरविंद शर्मा, राकेश शर्मा, चंद्रशेखर यादव, धर्मेंद्र गुड्डू, फकीर चंद वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, अनूप कश्यप, रविंदर धीमान, ब्रजपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें