फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकी पैड़ी से लेकर बार्डर तक चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट जारी होते ही हरकी पैड़ी से लेकर बार्डर तक पुलिस का पहरा सख्त कर दिया गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी है। गंगा घाटों और सार्वजनिक जगहों पर चौकसी बढ़ाई गई है। डॉग स्क्वायड टीमों की ओर से चेकिंग की जा रही है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की ओर से चेकिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। शनिवार से ही सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों ने होटल, रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थान, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और गेस्ट हाउस सहित संवेदनशील इलाकों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने जगह जगह बैरियर लगाकर चेकिंग की। होटल, धर्मशाला व लॉज में ठहरे यात्रियों का रिकार्ड चेक किया। संचालकों को निर्देेश दिए कि दूसरे राज्य के व्यक्ति के ठहरने पर उसकी पूरी डिटेल, आईडी प्रूफ, फोन नंबर और ठहरने का कारण स्पष्ट किया जाए। संदिग्ध लगने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों के साथ ही गंगा घाटों पर भी चेकिंग बढ़ा दी है। जिले के सभी बॉर्डर पर ड्यूटी जारी करते हुए बाहरी वाहनों के नंबरों की चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। हरकी पैड़ी और रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी चेकिंग में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें