फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के चुनाव तय करेंगे देश की दिशा और दशा: दीपिका

विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करती कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका प? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे ने कहा कि 2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव परिणाम सिर्फ उत्तराखंड का ही नहीं, बल्कि देश की दिशा और दशा तय करेगा। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है कि वे संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए आगे आकर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाएं।
विज्ञापन

भूपतवाला क्षेत्र के एक होटल में चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन कुमाऊं मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपिका पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया है। देश के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई है। इसलिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि देश को बचाने के लिए संघर्ष का नेतृत्व करें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि विपक्षी दल लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से नेहरू गांधी से लेकर, देश के संविधान के प्रति समाज में जहर घोल रहे हैं। इससे आज संविधान की मूल भावना के तत्व, धर्म निरपेक्षता, समाजवाद, और लोकतंत्र खतरे में है। इसलिए प्रशिक्षण में शामिल कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारी है कि वे समाज में संविधान के प्रति सकारात्मक संदेश दें। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख विजय सारस्वत, प्रशिक्षण विभाग की संयोजक इंदु मान, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग, राहुल, राजीव साहू, राजेश रस्तोगी, ओपी चौहान, प्रेम बहुखंडी, महेश प्रताप राणा, रवि बहादुर, संजीव चौधरी, अनिल भास्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें