फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद अध्यक्ष बोले- शब्द से ही पता चलता है ज्ञानवापी हिंदुओं का स्थान

Fri, 27 May 2022 08:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पंडित सुनील भराला ने कहा कि काशी विश्वनाथ के पास किसी भी प्रकार की मस्जिद होने का सवाल ही नहीं है। यह बात और है कि मुगलों के काल में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को तोड़कर मस्जिदों का निर्माण किया गया था। 
विज्ञापन
स्वामी आनंद स्वरूप से मुलाकात करते पंडित सुनील भराला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) पंडित सुनील भराला ने कहा कि काशी विश्वनाथ में मस्जिद होने का सवाल ही नहीं है। ज्ञानवापी शब्द से ही पता चलता है कि वह हिंदुओं का स्थान है। उन्होंने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद अध्यक्ष बृहस्पतिवार की रात भूपतवाला स्थित शांभवी आश्रम पहुंचे। उन्होंने शांभवी पीठाधीश्वर एवं शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। 

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी का मामला कोर्ट में है। कोर्ट का आदेश स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ के पास किसी भी प्रकार की मस्जिद होने का सवाल ही नहीं है। यह बात और है कि मुगलों के काल में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को तोड़कर मस्जिदों का निर्माण किया गया था। ज्ञानवापी पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी पार्टी और परिवार संभालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें