फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों को जागरूक करने को लगाया पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में जंगल सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर अधिक पैसा लिए जाने की शिकायत पर सैलानियों को जागरूक करने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। जिससे पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग से बचकर निर्धारित शुल्क में ही जंगल सफारी कर सकें।
विज्ञापन

चीला रेंज जंगल सफारी के लिए प्रसिद्ध है। यहां जंगल सफारी करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। लेकिन राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से अभी तक ऑनलाइन जंगल सफारी के लिए किसी तरह की कोई आधिकारिक वेबसाइट लांच नहीं की गई है। राजाजी के गेट पर आकर ही जंगल सफारी का 2200 रुपये और अन्य शुल्क देकर टाइगर रिजर्व में प्रवेश किया जा सकता है। लेकिन शिकायत आ रही है कि कुछ लोगों की ओर से राजाजी के नाम से वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन जंगल सफारी के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह लोग पर्यटकों से अधिक पैसा भी ले रहे हैं। जबकि कुछ सैलानियों को ऑनलाइन ठगी का शिकार भी होना पड़ रहा है।
चीला रेंज प्रशासन की ओर से पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग का शिकार होने से बचाने के लिए पोस्टर लगाए हैं। चीला रेंज के रेंजर अनिल पैन्यूली ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई वेबसाइट राजाजी टाइगर रिजर्व के नाम पर पर्यटकों के लिए जंगल सफारी की ऑनलाइन बुकिंग करने का कार्य कर रही हैं। ऑनलाइन बुकिंग के कारण पर्यटकों को अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ रहा है। इसमें पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी भी हो रही है। साथ ही राजाजी टाइगर रिजर्व का नाम भी बदनाम हो रहा है। जबकि रोटेशन के तहत जंगल सफारी कराई जा रही है। पर्यटकों का पैसा बचे और उनके साथ कोई धोखाधड़ी न हो इसलिए पोस्टर लगाया है। जिससे सोशल मीडिया में भी शेयर किया गया है। जिससे लोग जागरूक होकर गेट पर आकर ही जंगल सफारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें