फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को बचाने की कोशिश में लगी है यूपी सरकार: प्रमोद कृष्णनन

विज्ञापन
कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों से वार्ता करते कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
धर्मनगरी पहुंचे कांग्रेस नेता व कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णन ने कहा कि लखीमपुर कांड से यह बात साबित हो गई कि उत्तर प्रदेश में तानाशाही है और गुंडागर्दी की जा रही है। सरकार की मंशा पर सबको संदेह है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आरोपियों को बचाने की कोशिश में लगी है। अभी तक लखीमपुर के सांसद अजय मिश्रा टेनी का त्यागपत्र नहीं हुआ है। वहीं मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

निर्मला छावनी में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव राहुल सूरी के आवास पर पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णन का कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि जो घटना लखीमपुर खीरी में घटी है और खून बहा है, उसका हमें दुख है। सब लोग चाहते हैं कि किसानों को न्याय मिले। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग किसानों के आंसू पोंछना चाहते हैं उन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को तीन दिन हिरासत में रखना लोकतंत्र की हत्या जैसा है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
रुड़की में चर्च में की गई तोड़फोड़ के मामले में उन्होंने कहा कि हम हिंदू धर्म से संबंध रखते हैं। हिंदू धर्म कभी भी किसी दूसरे धर्म के धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की इजाजत नहीं देता है। इस दौरान चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद, देवेंद्र दास, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश रस्तोगी, संजीव चौधरी, आचार्य सुधांशु, गौरव शर्मा, पुष्कर सास्वत, उदित वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें