चाचा ने भतीजे की दो बीघा जमीन पर अवैध तरीके से प्लाटिंग कर प्लाट बेच दी। जब भतीजे ने इसका विरोध किया तो चाचा व उसके बेटे ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुुताबिक मोहल्ला चौहनान निवासी दिनेेश सिंह चौहान ने शिकायत देकर बताया कि उसके दो चाचा व उसके हिस्से में 23 बीघा जमीन रामानंद इंस्टीट्यूट के पास हरिद्वार बाईपास रोड पर है। दिनेश का कहना है कि उसके एक चाचा ब्रह्मपाल सिंह चौहान ने अपने हिस्से की लगभग 7 बीघा जमीन अलग कर ली है। जबकि दूसरे चाचा पूरन सिंह चौहान और उसकी शेष 15 बीघा जमीन मौके पर है। दिनेश ने बताया कि उसकी अपने हिस्से की सात बीघा जमीन में से 2 बीघा को 2017 में 143 यूपी जेडए (कृषि भूमि को भू उपयोग में परिवर्तित) करा लिया था। और उसने में प्लॉट काटकर बेच दिए थे। दिनेश के पास वर्तमान में पांच बीघा जमीन है। जबकि उसके चाचा के पास सात बीघा जमीन है। दिनेश का आरोप है कि उसके चाचा पूरन सिंह चौहान ने भी व उसके बेटे आलोक चौहान ने अपनी सात बीघा जमीन बेच दी और धोखाधड़ी करने उसकी दो बीघा जमीन को खुर्दबुर्द करने के बाद उक्त जमीन पर अवैध प्लाटिंग करके 15 लोगों को बेच दी है। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।