फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने लिया जगदगुरु राजराजेश्वराश्रम का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने उद्योगों में आध्यात्मिक और वैचारिक माहौल बनाने के लिए एक नई पहल की है। देश के शीर्ष संतों को सिडकुल में स्थापित उद्योगों में आमंत्रित कर उनके साथ आध्यात्मिक मंथन किया जाएगा ताकि उद्योगों का वातावरण आर्थिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक किया जा सके।
विज्ञापन

सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नई पहल का शुभारंभ करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग के नेतृत्व में कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य से भेंट करने वालों में एसोसिएशन के संरक्षक जगदीश लाल पाहवा, महेंद्र आहूजा, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा और सचिव सुयश वालिया शामिल थे।
इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के आर्थिक विकास में सिडकुल के उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान है। जिसे किसी भी सूरत में कम नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की आध्यात्मिक चिंतन मनन मंथन करने की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक चिंतन मंथन समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए बेहद जरूरी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शंकराचार्य को शॉल भेंट और माला पहनाकर उनका अभिनंदन। शंकराचार्य ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने कहा कि महाराज को जल्दी सिडकुल में आमंत्रित किया जाएगा और और उनसे सभी उद्योगपति, अधिकारी और कर्मचारी आध्यात्मिक चिंतन कर मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें