फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हाजिरी दिखाकर तीन लाख 46 हजार हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी दिखाकर सुपरवाइजर व चपरासी ने तीन लाख 46 हजार रुपये के करीब गबन कर लिया। कंपनी की एचआर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक फाल्गुनी भट्टाचार्य एचआर मैनेजर मैसर्स विजय इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड प्लाट नंबर ए1 सेक्टर 12 आईआईई सिडकुल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी कंपनी में मैनपावर की सप्लाई ओमटैक सर्विस द्वारा की जाती है। कंपनी में कार्यरत उक्त ओमटैक के सुपरवाइजर अरविंद कुमार निवासी ग्राम व पोस्ट रायपुर बेरीसाल मंडावर बिजनौर हाल निवासी मकान नंबर आठ सीतापुर ज्वालापुर व एचआर कार्यालय में तैनात चपरासी रोहित निवासी ग्राम चंदपुर ननौता देहात जिला सहारनपुर द्वारा आपस में मिलीभगत करने उनकी कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कई कर्मचारियों की फर्जी उपस्थिति व बैंक खाते में फर्जी रिकॉर्ड दर्शाकर कुल तीन लाख 46 हजार 972 रुपये का गबन कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें