फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के इंजेक्शन के साथ मेकिडल स्टोर संचालक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के कालेजों में छात्रों को बेचने के लिए ले जाए जा रहे नशीले इंजेक्शनों की खेप पुलिस ने बरामद की है। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक और दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मेडिकल स्टोर को कुछ दिनों पहले ही औषधि निरीक्षक अनिता भारती ने छापामारी करते हुए उसे सील किया था।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी दीपक कठैत के मुुताबिक जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मातृ सदन पुल पर शनिदेव चौक जगजीतपुर की ओर से एक स्कूटी पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर आरोपी स्कूटी को वापस मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया। इसके बाद उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास मिले बैग नशे के 115 इंजेक्शन मिले।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम फरमान खान निवासी भंडारी बाग 3 ब्लॉक देहराखास थाना पटेलनगर जनपद देहरादून और दूसरे युवक ने अपना नाम अभिषेक निवासी पथरी बाग चौक टीएचडीसी कालोनी देहराखास थाना पटेलनगर जनपद देहरादून बताया। इसके साथ ही तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम खुर्शीद निवासी जमालपुर बहादराबाद थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार बताया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी फरमान और अभिषेक ने बताया कि वह इंजेक्शनों को खरीदने के लिए देहरादून से आए थे। उन्होंने तीसरे आरोपी खुर्शीद से यह इंजेक्शन खरीदे थे। आरोपी इन इंजेक्शनों का खुद भी इस्तेमाल करते थे और देहरादून के कॉलेजों में छात्रों को भी मुंह मांगे दामों पर बेचते थे।
मेडिकल स्टोर संचालक खुर्शीद खुद ही उन्हें पुलिस से बचाने के लिए सुनसान रास्तों से लेकर जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने औषधि निरीक्षक अनिता भारती को मौके पर बुलाया और इंजेक्शनों के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभादी दीपक कठैत ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें