फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ों पर चलेंगी आरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ों पर आरियां चलाई जाएंगी। इसके जिला पंचायत ने पेड़ों को नीलाम करने के लिए तारीख निर्धारित कर दी है। इसके बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

लालढांग क्षेत्र के पीली पड़ाव गांव में सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से की जा रही है। यह मार्ग अब तक कच्चा है। इसे पक्का करने के लिए चौड़ीकरण करना होगा। लेकिन 37 पेड़ अवरोधक बने हुए थे। ग्रामीण पेड़ों को काटकर सड़क बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। अब पेड़ों को काटकर सड़क बनाने को मंजूरी दे दी गई है। करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इंटर लॉकिंग टाइल्स से सड़क बनाई जा रही है। जिला पंचायत की ओर से भी सड़क निर्माण के बीच में आ रहे सिरस, खैर, आम, जामुन, शहतूत, पापड़ी, नीम आदि पेड़ों को काटने के लिए 15 सितंबर को जिला पंचायत कार्यालय में नीलाम किया जाएगा।
अपर मुख्य अधिकारी एमएस राणा ने बताया कि पेड़ों को काटने से पहले वन विभाग की अनुमति और पेेड़ों का मूल्य का आंकलन भी करा लिया गया है। गांव के पूर्व प्रधान बलबीर झंडवाल, रवि कुमार, मलकीत सिंह, जगजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह, नीला देवी आदि का कहना है कि पेड़ कटकर सड़क बनने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें