फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनखल के लोगों ने जलसंस्थान के अफसरों का घेराव किया

विज्ञापन
बैरागी कैंप स्थित जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव करते कांग्रेसी साथ में क्षेत्रवासी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कनखल क्षेत्र में पानी नहीं आने पर आक्रोशित लोगों ने मेयर अनीता शर्मा और अशोक शर्मा के नेतृत्व में बैरागी कैंप स्थित जल संस्थान के एसडीओ राजेश चौहान व जल निगम के अधिकारी आरके शर्मा का घेराव किया। मेयर ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक मदन कौशिक के इशारे पर कनखल के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में पानी की लगातार समस्या बनी हुई है। दो दिन लगातार बारिश हुई लेकिन क्षेत्र के लोग पीने के पानी के लिए तरसते रहे। बार-बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मेयर अनीता शर्मा ने दूरभाष पर अधिशासी अभियंता मोहम्मद मिशन को खरीखोटी सुनाई। अशोक शर्मा ने कहा कि अधिकारी जनता की समस्या न ही सुनते हैं और न ही देखते हैं। गूंगी-बहरी सरकार के इशारे पर अधिकारी कार्य कर रहे हैं। स्थानीय निवासी धनीराम शर्मा (नीटू) ने कहा कि समस्या दूर नहीं हुई तो जल संस्थान कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, विजय प्रजापति, अशोक कुमार, लक्ष्मी, गीता, रानी, हर्ष, मयंक, राजू, संजू, कमल, दिव्यांश प्रजापति, संजीव, छोटू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें