फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विद्यार्थियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
गायत्री तीर्थ लौटने पर शांतिकुंज की अधिष्ठात्री शैलदीदी से आशीवार्द लेते छात्र। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के दो विद्यार्थियों का 25वीं राष्ट्रीय युवा प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड से प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है। गायत्री विद्यापीठ के कक्षा 11 के छात्र रोहित यादव एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के बीएससी (योग) की शांभवी यादव का देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है।
विज्ञापन

25वीं राष्ट्रीय युवा प्रतियोगिता में चयन होने पर योग कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड के निदेशक गिरधारी सिंह रावत, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक राकेश चंद्र डिमरी ने भी प्रसन्नता जाहिर की। वहीं 24वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त रोहित यादव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में खजान दास ने सम्मानित किया। गायत्री तीर्थ लौटने पर रोहित और शांभवी ने शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैलदीदी से भेंटकर आशीष एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। शैलदीदी ने कहा कि देव संस्कृति विवि एवं गायत्री विद्यापीठ अपने विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने रोहित एवं शांभवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व्यवस्थापक महेंद्र शर्मा, देव संस्कृति विवि के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, गायत्री विद्यापीठ की व्यवस्था मंडल की अध्यक्षा शैफाली पंड्या ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें