कनखल स्थित निर्मल विरक्त कुटिया गुरुद्वारे में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव में शब्द कीर्तन करत
- फोटो : HARIDWAR
कनखल स्थित ऐतिहासिक निर्मल विरक्त कुटिया गुरुद्वारे में गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाबा सुखा सिंह करनाल वाले के देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंचे और श्री गुरु ग्रंथ साहब के आगे माथा टेका। इस अवसर पर भाई सुरेंद्र सिंह ने कथा सुना कर श्रद्धालुओं को निहाल किया व ज्ञानी शमशेर सिंह ने शब्द कीर्तन द्वारा गुरु नानक के जीवन के बारे में बताया।
निर्मल विरक्त कुटिया में आयोजित प्रकाशोत्सव पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पौंटा साहिब से आए बाबा लाडी ने कहा कि गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। कार्यक्रम में उज्जल सिंह, सतपाल सिंह, मालक सिंह, सोनू सिंह, हरजोत सिंह, अनूप सिंह, तरनजीत सिंह, जुझार सिंह, गगनदीप सिंह, सुखदेव सिंह, लवली सिंह, लव शर्मा, विक्रम सिंह, लाहौरी सिंह, ज्ञानी अवतार सिंह, आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
वहीं ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा धरना स्थल पर भी प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि धरना स्थल पर प्रतिवर्ष पिछले 5 वर्षों से प्रकाश उत्सव व अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐतिहासिक ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के लिए दिए जा रहे धरने के प्रति शासन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। हरजीत सिंह दुआ ने कहा कि जब तक गुरुद्वारे के लिए भूमि आवंटित नहीं होती है तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर जीत सिंह कुलवंत कौर गुरप्रीत सिंह सुभाष सिंह मनमोहन सिंह राजेंद्र सिंह रविंदर सिंह मनजीत सिंह सुरेंद्र सिंह सोहन सिंह सत्येंद्र सिंह आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।