संयुक्त मोर्चे के दफ्तर बंद पर पलटवार करते हुए साझा मंच ने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारी नेताओं ने हरिद्वार कोतवाली में नगर आयुक्त के खिलाफ तहरीर दी। बैठक में दफ्तर बंद को विफल बताते हुए इसे नगर आयुक्त का षड्यंत्र करार दिया।
ओपी मौर्या की अध्यक्षता और राजेश खन्ना के संचालन में हुई साझा मंच की बैठक में मुरली मनोहर ने कहा कि बंद पूरी तरह विफल रहा है। नगर आयुक्त के षड्यंत्र के कारण ड्राइवरों को तेल की पर्ची नहीं दी। नामित पार्षद सचिन बेनीवाल ने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए जेल भी जाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। इस बीच कर्मचारी नेताओं की ओर से नगर आयुक्त के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में तहरीर दी गई। जिसमें नगर आयुक्त पर राजनीति करने और अभद्रता कर कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप लगाया। बैठक में नरेश चनयाना, जितेंद्र तेश्वर, सुबोध शर्मा, पवन राण, वेदपाल, नवीन अरोड़ा, नाथीराम, अशोक, लक्ष्मी चंद, विकास, अभिनव, संजय, राजू, टीटू, रविंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
ड्राइवरों ने लगाया तेल न देने का आरोप
दफ्तर बंद और खुलने के बीच नगर निगम के ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर तेल की पर्ची नहीं दी गई। वह काम करना चाहते थे, मगर गैराज प्रभारी के अनुपस्थित होने के कारण तेल नहीं मिला और वह काम नहीं कर पाए। नगर आयुक्त के नाम दिए गए ज्ञापन में अरविंद शर्मा, खेम सिंह, अनिल कुमार, संजय आदि ने हस्ताक्षर किए।