फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर में रविदास चौक पर लगा बोर्ड किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अंडरपास के पास बने संत शिरोमणि रविदास के नाम पर लगे बोर्ड को असामाजिक तत्वों ने काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद दलित नेताओं ने अपना विरोध जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्वालापुर क्षेत्र में रेलवे अंडरपास के पास कुंभ मेले के तहत हुए सौंदर्यीकरण कार्यों के दौरान चौक को भगवान संत शिरोमणि रविदास का नाम दिया गया था। रविवार को कुछ अराजक तत्वों ने शासन द्वारा लगाया गया बोर्ड, जिस पर रविदास चौक अंकित था, को काट दिया और उस स्थान से उसे हटाने का प्रयास भी किया। इसके साथ ही बोर्ड को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। इसको लेकर दलित नेताओं ने विरोध किया है। उन्होंने ज्वालापुर चौकी रेल प्रभारी को इसकी शिकायत दी। दलित नेताओं ने पुलिस से मांग की है कि आसपास लगे सीसी कैमरे की जांच पड़ताल कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान श्यामल प्रधान, नेपाल सिंह, राजेंद्र कटारिया, विजय पाल सिंह, राजेंद्र पटेल और सतीश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कोतवाल ज्वालापुर चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद एक व्यक्ति से पूछताछ की गई। जांच अभी चल रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें