फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा -काशी में भी जल्द बनेंगे मंदिर: प्राची

विज्ञापन
हरिद्वार के भेल सेक्टर 2 सरस्वती विद्या मंदिर से विशाल शौर्य संचलन निकालते बजरंग दल के पदाधिकारी - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बजरंग दल के शौर्य संचलन कार्यक्रम में हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि अभी केवल राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। जल्द ही मथुरा और काशी में भी भव्य मंदिर बनेंगे।
विज्ञापन

बजरंग दल की ओर से विद्या मंदिर भेल सेक्टर 2 में विशाल सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने का कि भव्य राम मंदिर का निर्माण के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने और संतों ने अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हम सबके लिए शौर्य का विषय है।
इस मौके पर हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि अभी तो केवल राम मंदिर का निर्माण चल रहा हैं, जल्दी ही मथुरा और काशी में भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता आज हिंदू समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। विभाग संयोजक नवीन तेश्वर ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता समाजसेवा के कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन

सभा के बाद बाद शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग तीन हजार कार्यकर्ता बाइक व अन्य वाहनों पर सवार होकर निकले। इस दौरान कार्यक्रम में डॉक्टर विनोद आर्य, विभाग मंत्री विहिप शिव प्रसाद त्यागी, प्रांत बलोपासना प्रमुख सौरभ चौहान, विभाग संयोजक नवीन तेश्वर, जिला मंत्री भूपेंद्र सैनी, जिला संयोजक जिवेंद्र तोमर, रोहित शास्त्री, रोहित चौधरी, अमित मुलतानिया, रजत दिवाकर, हिमांशु सैनी, नितीश वालिया, बादल चौधरी, कुलदीप, विवेक त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें