फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया व पुष्पा के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

विज्ञापन
इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड चैप्टर सिडकुल की ओर से तीज महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं को सम् - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। भारत विकास परिषद भेल एवं इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंडर-45 तीज क्वीन का ताज रिया अरोड़ा और 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग का ताज पुष्पा शर्मा के सिर पर सजाया गया।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री गुरु कृपा औषधालय में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मेहंदी प्रतियोगिता में मीनाक्षी जैनर ने मेहंदी क्वीन का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पार्षद पुष्पा शर्मा रही। क्विज प्रोग्राम में शिखा गुप्ता, निशा गुप्ता एवं मास्टर अयान गुप्ता ने हिस्सा लिया। डांस में रश्मि चतुर्वेदी पहले व शशि गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान महासचिव अनिल बवेजा, संयोजक एमआर शर्मा, गजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, अविनाश चंद ओहरी, सुधांशु अग्रवाल, सौरव शर्मा, आदर्श पाल तोमर, आलोक गुप्ता, प्रवीण अरोड़ा और प्रवीण अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें