फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में तनीषा व जौनी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएमजेएन पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवें दिन 1500 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) बीएससी प्रथम के जौनी कश्यप ने प्रथम स्थान, बीकॉम षष्टम सेमेस्टर के सुदामा पोखरियाल ने द्वितीय और बीएससी प्रथम राहुल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बीकॉम षष्टम सेमेस्टर के सुदामा पोखरियाल ने प्रथम स्थान, बीकॉम प्रथम के देवांश जोशी द्वितीय और बीए प्रथम मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बीएससी षष्टम सेमेस्टर के मिथुन सिंह ने प्रथम स्थान, बीकॉम प्रथम के सार्थक नेगी ने द्वितीय व बीए चतुर्थ सेमेस्टर के अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के मुख्य खेलकूद अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह तोमर ने बताया कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए 1500 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम के तनीषा शर्मा ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम की हिमानी पाल ने द्वितीय, बीएससी प्रथम की अंजली ने तृतीय स्थान और बीएससी प्रथम की कलावती ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बीए प्रथम की प्रियंका सेमवाल ने प्रथम स्थान, बीकॉम प्रथम की प्रिया सिंह ने द्वितीय और बीए चतुर्थ सेमेस्टर की हिमानी पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। त्रिकूद (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम की अंजली ने प्रथम स्थान, बीए चतुर्थ सेमेस्टर की नेहा सिंह ने द्वितीय और बीए चतुर्थ सेमेस्टर की महिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा की ओर से सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया गया। विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डॉ. सरस्वती पाठक, डॉ. जेसी आर्य, डॉ. निविन्धया शर्मा, ऋचा मिनोचा, रिंकल गोयल, डॉ. सुगंधा वर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. रेनू सिंह, विवेक मित्तल, डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, कविता छाबड़ा, डॉ. पुनीता शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें