उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की पांच सूत्री मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता मदन सेन के साथ कई घंटे चली वार्ता के बाद मांगों पर सहमति बन गई। जिसके बाद धरन प्रदर्शन का निर्णय को टाल दिया गया।
कर्मचारी संघ ने विभागीय आवासों की मरम्मत, संविदा कर्मी के विनियमितिकरण, नई पेंशन योजना के तहत आने वाले सभी कर्मियों की पुरानी पेंशन बहाल करने सहित पांच मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता को नोटिस दिया था। 15 दिन में मांगें पूरी न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी।
जिसके बाद बुधवार को पंतदीप स्थित जल संस्थान कार्यालय में अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों को बुलाकर वार्ता की। इस दौरान सभी मांगों को पूरा करने पर सहमति जताई। जल्द मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष अशोक हरदयाल, सचिव अमित कुमार ने बताया कि कर्मचारी संघ की वार्ता सफल रही है। वार्ता में रघुवीर सिंह रावत, संजय शर्मा, सौरभ पंवार, अमित गोयल, वीरेंद्र राजपूत, दिनेश चौहान, रमेश कुमार, विश्वास चौहान, मालदत्त सती, स्वदेश, संजय शर्मा, अशोक आदि शामिल रहे।