फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावित्री बाई फुले जयंती पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
माता सावित्रीबाई फुले को जयंती पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित क - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक क्रांति ज्योति माता सावित्री बाई फुले की 190वीं जयंती पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले के शिक्षा के मिशन को डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

रानीपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में माता सावित्री बाई फुले की 190वीं जयंती पर आयोजित वर्ष 2022 प्रतिभा सम्मान समारोह में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। उन्होंने कहा कि समाज सुधारक मोहनलाल व उनकी टीम ने नौ युवाओं को एमबीबीएस व बीस छात्रों को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास कराकर एडमिशन कराया। उन्होंने कहा कि मोहनलाल, विपिन, आसिफ, नीलू, रोशनलाल व्यास, जयदीप आदि की टीम कई वर्षों से इस मिशन में लगी है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभाओं को मोती की माला, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किय गया। इस दौरान राकेश कुमार, भानपाल, डॉ. विजय पाल, पलटू, सीपी सिंह, गिरधारी लाल, अशोक कटारिया, राव फरम, साजिद घोसी, नीतू मैडम, नत्थलू राम, धर्मपाल लाला, मेघराज, बामसेफ नेता ललित, रूपचंद आजाद, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें