फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की ओवरलोड ट्रालियां बनी जाम का सबब

विज्ञापन
धनौरी क्षेत्र में गन्ने के ओवरलोड होकर जाती ट्रैक्टर ट्रालियां । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
क्षेत्र में गन्ने के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां जाम का सबब बन गए हैं। जाम की समस्या के चलते राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन वाहनों से हादसे की आशंका भी बनी रहती है, बावजूद इसके परिवहन विभाग मौन है।
विज्ञापन

धनौरी में गन्ने के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां का संचालन बेरोकटोक धड़ल्ले से जारी है। कोटा मुरादनगर-धनौरी मार्ग पर दौड़ने वाले इन वाहनों के कारण जाम की समस्या भी उत्पन्न हो लगी है। रविवार को जसवावाला से धनौरी बाजार तक गन्ने के ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण लंबा जाम लग गया। घंटों तक जाम के बीच राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी तरह जाम खुला, तो राहीगरों को राहत मिली। दूसरी ओर, गन्ने के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों से हादसे की आशंका बनी रहती हैं। ग्रामीण संजय, अंकित, विनय, रामबहादुर सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रॉलियों में गन्ना ओवर लोड व अनियंत्रित तरीके से भरे जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें