फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दौड़ में आठ स्कूलों के 447 छात्रों ने दिखाया दम

विज्ञापन
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में हुई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दौड़ते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में उत्तराखंड जोन के सभी 8 डीएवी विद्यालयों के 447 प्रतियोगियों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इन प्रतिभागियों में 276 छात्र और 171 छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी ने इस अवसर पर कहा कि मानसिक और आत्मिक विकास तभी संभव है जब शरीर स्वस्थ और सशक्त हो। यह खेल प्रतियोगिताएं डीएवी स्पोर्ट्स संयोजक एवं पब्लिक स्कूल निदेशक डॉ. वी सिंह के निर्देशन में आयोजित की गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल और पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक तरुण आर्य ने कराया।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम:
बालक वर्ग:
अंडर-14 की 100 मीटर दौड़: प्रथम स्थान सुमित (डीएवी रुद्रपुर), द्वितीय रवि मेहरा (डीएवी काशीपुर) और तृतीय प्रिंस रावत (डीएवी कोटद्वार) ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़: सारंग सिंह (डीएवी देहरादून) प्रथम, रवि मेहरा (डीएवी काशीपुर) द्वितीय और आयुष रौतेला (डीएवी कोटद्वार) तृतीय रहे।
400 मीटर दौड़: प्रिंस रावत (डीएवी कोटद्वार) ने प्रथम, जय राज सिंह रावत (डीएवी हल्द्वानी) ने द्वितीय और तनुज (डीएवी रुद्रपुर) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
800 मीटर दौड़: यमन सिंह (डीएवी हल्द्वानी) प्रथम, तनिष बिष्ट (डीएवी देहरादून) द्वितीय और कुशाग्र (डीएवी रुद्रपुर) तृतीय रहे।
1500 मीटर दौड़: आरव सिंह प्रथम रहे।
अंडर-17 की 100 मीटर दौड़: आकाश सिंह बुटोला (डीएवी देहरादून) प्रथम, अनीश कुमार यादव (डीएवी काशीपुर) द्वितीय और विशाल पांडेय (डीएवी हल्द्वानी) तृतीय रहे।
200 मीटर दौड़: इसमें भी आकाश सिंह बुटोला (डीएवी देहरादून) ने प्रथम, अनीश कुमार यादव (डीएवी काशीपुर) ने द्वितीय स्थान पाया, जबकि विराज पुंडीर (डीएवी हरिद्वार) तृतीय रहे।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़: अभय सिंह (डीएवी देहरादून) ने प्रथम, आयुष रावत (डीएवी कोटद्वार) ने द्वितीय और अनमोल राणा (डीएवी काशीपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद (अंडर-14): प्रथम सुमित जैन (डीएवी रुद्रपुर), द्वितीय भव्य सजवान (डीएवी देहरादून), और तृतीय यमन सिंह (डीएवी हल्द्वानी) रहे।
डिस्कस थ्रो (अंडर-14): प्रथम अमित बिष्ट (डीएवी देहरादून) और द्वितीय शुभम पाठक (डीएवी हल्द्वानी) रहे।
राइफल शूटिंग (अंडर-14): प्रथम नचिकेता (डीएवी हरिद्वार), द्वितीय भार्गव (डीएवी हरिद्वार), और तृतीय ध्रुव (डीएवी हरिद्वार) ने स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग
अंडर-14 की 100 मीटर दौड़: आस्था मिश्रा (डीएवी हरिद्वार) प्रथम, गीतिका प्रजापति (डीएवी बाजपुर) द्वितीय और कृतिका चौहान (डीएवी कोटद्वार) तृतीय रहीं।
200 मीटर दौड़: परनीता असवाल (डीएवी कोटद्वार) प्रथम, आस्था मिश्रा (डीएवी हरिद्वार) द्वितीय और निकिता भंडारी (डीएवी हल्द्वानी) तृतीय रहीं।
400 मीटर दौड़: परजीन रंगहर (डीएवी देहरादून) प्रथम, आज्ञा (डीएवी कोटद्वार) द्वितीय और हर्षिता (डीएवी हल्द्वानी) तृतीय रहीं।
800 मीटर दौड़: समृद्धि (डीएवी हल्द्वानी) प्रथम, अवनी बिष्ट (डीएवी देहरादून) द्वितीय और शिखा (डीएवी कोटद्वार) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
1500 मीटर दौड़: प्रियांशु सैनी (डीएवी कोटद्वार) प्रथम रहीं।
लंबी कूद (अंडर-14): प्रथम परजीन रंगहर (डीएवी देहरादून), द्वितीय वन्या भाटिया (डीएवी कोटद्वार), और तृतीय विक्षिता (डीएवी हल्द्वानी) रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें