भाजपा की ओर से दीपावली मिलन कार्यक्रम में एक शाम प्रभु श्रीराम के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का शुभारंभ विधायक मदन कौशिक और मेयर किरण जैसल ने किया ।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हर घर को स्वदेशी से सजाना चाहिए और दीपों की रोशनी से उजाला फैलाना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेगा। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह त्योहार शरद ऋतु के आगमन के साथ आता है। घर की सफाई, पारंपरिक व्यंजन और दीये जलाने जैसी प्रथा मौसम के बदलाव के अनुरूप हैं। जो स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। मेयर किरण जैसल ने कहा कि सबको मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी। व्यक्ति को अपने हिस्से का योगदान देना चाहिए। इस मौके पर दीपांशु विद्यार्थी, राजकुमार अरोड़ा, विकास तिवारी, हीरा सिंह बिष्ट,सुभाष चंद्र, अन्नू, संदीप गोयल मौजूद रहे ।