फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार-मुजफ्फरनगर बार्डर पर रहेगी कड़ी निगरानी

विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डामकोठी के परिसर में बैठक करते उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अधिकार? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर बुधवार को हरिद्वार और यूपी के सीमांत जिला मुजफ्फरनगर के डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में दोनों जिलों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में चुनाव के मद्देनजर कई मुद्दों पर चर्चा हुई और निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

डामकोठी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर और हरिद्वार जनपद की आपस में लगने वाली सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। गुंडा एक्ट में निरुद्ध लोगों को जिला बदर कर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सूचनाएं एक-दूसरे को उपलब्ध कराई जाएंगी। आवश्यकतानुसार चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
एसएसपी हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव ने कहा कि दोनों जनपदों के शराब के भंडारण एवं अवैध वितरण को रोकने, शराब की संवेदनशील दुकानों की सूची तैयार की जाएगी। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बॉर्डर पर चेक पोस्ट तैयार कर सभी वाहनों की गहराई से जांच कराई जाएगी। चेक पोस्ट पर मुजफ्फरनगर और हरिद्वार में नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में यह भी तय किया गया कि दोनों जनपदों के एसडीएम और सीओ संवाद बनाए रखेंगे। समय-समय पर बैठक भी करेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी हरिद्वार पीएल शाह, अपर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर नरेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर आलोक यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की अंशुल सिंह, एसडीएम हरिद्वार पीएस राणा, एसडीएम लक्सर वैभव गुप्ता, एएसडीएम रुड़की विजय नाथ शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरीश रावत, एसपी सिटी हरिद्वार स्वतंत्र कुमार, एसपी ग्रामीण प्रमेंद्र डोभाल, आबकारी अधिकारी हरिद्वार पवन कुमार सिंह, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें