फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुआ ई-रिक्शा 24 घंटे में बरामद

विज्ञापन
ज्वालापुर पुलिस की गिरफ्त में ई-रिक्शा के चोरी का आरोपी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली की रेल चौकी के प्रभारी ने चोरी हुए ई-रिक्शा को 24 घंटे के अंदर बरामद कर चोर को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी के मुताबिक मोहम्मद हनीफ निवासी इंदिरा बस्ती लाल मंदिर ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा चोरी हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ई-रिक्शा और चोर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को सूचना मिली एक व्यक्ति चोरी के रिक्शा को बेचने के लिए सिडकुल जा रहा है। इसपर रेल चौकी प्रभारी प्रवीण रावत ने बीएचईएल बैरियर के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान भगतसिंह चौकी की तरफ से लाल रंग का ई-रिक्शा आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर ई-रिक्शा चला रहा युवक वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तनवीर निवासी गांव सराय निकट आशियाना होटल बताया। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें