घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाते एसएसपी के गनर ।
- फोटो : HARIDWAR
ड्यूटी पर जा रहे एसएसपी के गनर ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने ड्यूूूटी पर समय पर पहुंचने की बजाय सड़क दुर्घटना में घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करने को प्राथमिकता दी।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के गनर दिनेश वर्मा सुबह के समय अपनी ड्यूटी पर एसएसपी आवास जा रहे थे। जब वह भेल मध्य मार्ग पर पहुंचे तो यहां पर उन्हें एक घायल महिला सड़क पर कराते दिखाई दी। इसके बाद दिनेश वर्मा ने महिला से जानकारी ली। पता चला कि महिला कोई वाहन चालक टक्कर मारकर गया है। गनर दिनेश वर्मा ने महिला को तुरंत ऑटो में बैठाया और इसके बाद उनके साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों में महिला को उपचार दिया। इसके बाद ही दिनेश वर्मा अपनी ड्यूटी पर गए। इसके बाद दिनेश वर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना भी दी। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने मित्र पुलिस के स्लोगन पर खरे उतरने वाले गनर दिनेश वर्मा की तारीफ करते हुए उनकी पीठ भी थपथपाई।