संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुडदंग मचाना छह लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। हवालात की हवा खिलाने के बाद सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, रविवार की रात हरकी पैड़ी क्षेत्र में कुछ लोगों के हुड़दंग मचाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ तो पुलिस को देखते ही भाग निकले जबकि छह लोगों को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। कोतवाली लाकर सभी को हवालात में बंद कर दिया गया।
वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार सैनी ने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा के तहत आरोपी अजय, दीपक निवासीगण भीमगोड़ा, निखिल रावत निवासी कुम्हारगढ़ा कनखल, अक्षय निवासी लाटोवाली गली कनखल, सुमित निवासी शिवधार कोतवाली नगर, करण निवासी इन्द्रेशनगर हरिद्वार को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है।