फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईटी ने कुंभ के दौरान कोरोना जांच फर्जीवाड़े में आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

महाकुंभ 2021 में हुए कोरोना जांच फर्जीवाड़े में नामजद किए गए आरोपी मैक्स कारपोरेट सर्विस के पार्टनर दंपती शरत व मल्लिका पंत और हिसार स्थित नलवा लैब के संचालक नवतेज नालवा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस के द्वारा गठित की गई एसआईटी टीम ने अपनी जांच के दौरान हरियाणा के भिवानी स्थित लैब के संचालक आशीष वशिष्ठ की गिरफ्तारी करने के बाद अपनी जांच शुरू की थी। जिसके बाद पंत दंपती समेत नवला लैब के संचालक को नामजद किया था।
एसआईटी की टीम आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी के प्रयास भी कर रही है, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी लिए हुए हैं। अब एसआईटी ने आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवेचनाधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने करने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें