फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी समन्वय से चलाएं पल्स पोलियो अभियान

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में पल्स पोलियो टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने पल्स पोलिया अभियान में संबंधित विभागों के अधिकारियों को सहयोग देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय व सहयोग और ऐसी रणनीति बनाएं ताकि कोई भी पांच वर्ष तक का बच्चा पोलियो की ड्राप लेने से वंचित न रह पाए। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि 26 सितंबर से अभियान चलाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 27 सितंबर से 2 अक्तूबर तक घर-घर जाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। रविवार को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1844 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इस मौके पर मेयर अनीता शर्मा, मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार दयानंद सरस्वती, एसडीएम पूरन सिंह राणा, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके झा, एसीएमओ डा. एचडी शाक्या, जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी, डा. विक्रांत सिरोही, जिला कार्यक्रम अधिकारी देव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें