फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा में शोध आवश्यक: डा. डोभाल

विज्ञापन
कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की (कोर) के 24वां स्थापना दिवस पर छात्र को सम्मानित करते विज्ञान एवं प्रो? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की (कोर) का शुक्रवार को 24वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भारत सरकार के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कालेज के तकनीकी एवं प्रबंध शिक्षा के योगदान की प्रशंसा की।
विज्ञापन

डॉ. डोभाल ने तकनीकी शिक्षा और विकास पर बल देते हुए कहा कि भारत में तकनीकी शिक्षा में शोध करना अत्यंत आवश्यक है। तकनीकी शिक्षा के बल पर ही देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों को सामाजिक और नैतिक मूल्यों को भी समझना चाहिए। उनकी रक्षा करना कर्तव्य बनाना होगा। छात्रों से देश एवं राज्य के विकास के मॉडल पर शोध करने का आह्वान किया।
संस्था के कुलपति डॉ. एसपी गुप्ता ने संस्थान की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।
संस्थापक अध्यक्ष जेसी जैन ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का आह्वान किया कि विश्व स्तर पर पहचान बनाएं। इस मौके पर विधायक सुरेश राठौर, प्रबंध निदेशक श्रेयांश जैन, निदेशक डॉ. बीएम सिंह, उपाध्यक्ष सुनीता जैन, कार्यकारी निदेशक चारु जैन, डॉ. कमल कपूर, अनुराधा, शरद कुमार, सुप्रिया, मुकेश कुमार भारद्वाज, आदेश वर्मा आदि मौजूद रहे। कालेज से राजीव कुमार, प्रांशु नासवा, पंकज कुरील, संतोष कुमार, नवनीत कुमार, खजान सिंह को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें