फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 65 व्यापारियों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने रेहड़ी पटरी राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत भगत सिंह चौक से लेकर सेक्टर दो बैरियर तक दूसरे वेंडिंग जोन के लिए रेहड़ी पटरी (स्ट्रीट वेंडर्स) के सर्वे के आधार पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण किरण सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस कंपनी की ओर से किया जा रहा है। बुधवार को तीन दिवसीय शिविर शुरू किया गया। वेंडिंग जोन में 200 रेहड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स स्थापित किए जाएंगे। पहले दिन 65 रेहड़ी पटरी लघु व्यापारियों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

पार्षद अनुज सिंह चौधरी ने कहा भगत सिंह चौक से सेक्टर- 2 बैरियर तक वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम में पंजीकृत लघु व्यापारियों को व्यवस्थित किया जाएगा। नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि फुटपाथ के लघु व्यापारियों के व्यवस्थित होने से व्यवस्था में सुधार आएगा। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि दूसरा स्मार्ट वेंडिंग जोन का कार्य प्रारंभ होने से लघु व्यापारियों में उत्साह है। शिविर में कर अधीक्षक सुनीता सक्सेना, लिपिक वेदपाल सिंह, भाजपा नेता ओमकार जैन, किरण सॉफ्टवेयर के उप प्रबंधक शैलेंद्र पांडेय, गोविंद सिंह, मनोज मंडल, राजेंद्र पाल, यामीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें