फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने दिया धरना

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना देते रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पदोन्नति सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कार्य बहिष्कार कर रोशनाबाद स्थित कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमरीश शर्मा ने कहा कि रजिस्ट्रार कानूनगो संघ लंबे समय से पदोन्नति में चली आ रही विसंगति व अन्य लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहा है, लेकिन शासन व राजस्व परिषद द्वारा मांगों की निरंतर उपेक्षा की जा रही है, जबकि कानूनगो को अपने नियमित कार्य के साथ अतिरिक्त दायित्व भी निभाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में चली आ रही विसंगतियों को तत्काल समाप्त किया जाए, रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन किया जाए, कानूनगो अनुभाग में कंप्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की जाए, अभिलेखागार में अनुसेवकों को तैनात किया जाए। कोविड ड्यूटी के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो को भी प्रोत्साहन राशि दी जाए, अतिरिक्त जिम्मेदारियों का निर्वहन किए जाने के लिए एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए और जनपदों में रिक्त चल रहे रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को पदोन्नति से भरा जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संघ हड़ताल का रास्ता अपनाने को बाध्य होगा। धरना देने वालों में मधुकर जैन, मनोज पांडे, सतीश कुमार, राजेश मारवाह, रमेश प्रसाद, आलोक खरे और ललित मोहन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें