फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविन्द्रपुरी और राजेद्रदास का संतों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी एवं महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्र दास का संत समाज ने बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े में स्वागत किया।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी भैया जी ने कहा कि संत परंपरा पूरे विश्व में भारत को महान बनाती है। श्रीमहंत रवींद्र पुरी और श्रीमहंत राजेंद्र दास दोनों विद्वान एवं तपस्वी महापुरुष हैं। जिनके सानिध्य में अखाड़ा परिषद को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नई अखाड़ा परिषद के गठन से वैष्णव संतों को सम्मान मिला है। उदासीन, निर्मल, संन्यासी एवं बैरागी संप्रदाय के एकजुट होने से संत समाज धर्म के संरक्षण संवर्धन एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाएगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि पूरे विश्व में सनातन धर्म के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। अखाड़ा परिषद के माध्यम से समाज को जागृत कर उसके खिलाफ पूरे देश में आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्र दास ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। सरकार को सख्त निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैष्णव अखाड़ों के संस्थापक बालानंद स्वामी के मार्ग का अनुसरण कर भारत सहित पूरे विश्व को सनातन संस्कृति का बोध कराया जाएगा। इस अवसर पर महंत तुलसीदास, महंत ईश्वरदास, श्रीमहंत चेतनदास, नागा अभय दास, महंत मेघनाथ दास, महंत गोविंद दास, महंत हरिदास माला धारी, उड़िया बाबा, स्वामी अमित दास, समाजसेवी ओमकार जैन, बबलू, प्रेमचंद शर्मा और महेश कुमार समेत कई संत मौजूद रहे।
‘वैष्णव अखाड़ों को मिलेगी गति‘
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का महामंत्री बनने पर श्रीमहंत राजेंद्र दास को बधाई देने वालों का शुक्रवार को तांता लगा रहा। बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े में संत समाज एवं सामाजिक संगठनों ने पहुंचकर श्रीमहंत राजेंद्र दास को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर स्वागत किया।
शनि देव मंदिर मेरठ के महामंडलेश्वर स्वामी महेंद्र दास ने सरोपा और तलवार भेंट की। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत राजेंद्रदास के नेतृत्व में वैष्णव अखाड़ों को नई गति मिलेगी। पावन धाम आश्रम के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश की शिष्य साध्वी तृप्ता सरस्वती एवं साध्वी सुखजीत सरस्वती ने बुके भेंट कर श्रीमहंत राजेंद्र दास से आशीर्वाद लिया। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य ब्रह्मचारी रामानंद ने श्रीमहंत राजेंद्र दास को पगड़ी पहनाकर एवं तुलसी की माला भेंट कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें