फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत का संवर्धन प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: भुवन चंद

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय संस्कृत कार्यशाला में मंच पर उपस्थित अतिथि । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति की धरोहर है। इसका संवर्धन प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृत कार्यशाला में विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री भुवन चंद्र ने यह बात कही।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए विद्या भारती के प्रांतीय मंत्री डॉ. रजनीकांत शुक्ला ने कहा कि नई शिक्षा नीति में संस्कृत को महत्व दिया गया है। उससे निश्चित ही नई पीढ़ी इसकी महत्ता को समझेगी। विद्या भारती के संस्कृत भाषा राष्ट्रीय संयोजक उपेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में 9 सत्र हुए। इनमें अनेक निर्णय लिए गए। संस्कृत शिक्षण में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा।
इस मौके पर विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह, उत्तर पूर्व क्षेत्रीय संयोजक रमेश मणि पाठक, मध्य क्षेत्र संयोजक रवि शंकर शुक्ला, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र सह संयोजक राम प्रसाद मैठाणी, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र संयोजक राधेश्याम शुक्ल, उत्तर पूर्व क्षेत्र संयोजक नागेंद्र कुमार तिवारी, पूर्वोत्तर क्षेत्र संयोजक जीवनबरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें