फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम की आमद पर 19 अक्तूबर को ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के मुस्लिम मोहल्ले दुल्हन की तरह सज गए हैं। मंगलवार को ज्वालापुर क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेगा। इसको लेकर अंजुमनों ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश को लेकर खासा उत्साह है। लोगों ने घरों व मस्जिदों को आकर्षक तरीके से सजाया है। घरों पर लहराते झंडे हुजूर की आमद अहसास करा रहे हैं। इसी खुशी में मंगलवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के सचिव शादाब कुरैशी ने बताया कि पूरे ज्वालापुर क्षेत्र को 28 क्षेत्रों में बांटकर कमेटियां बनाई गई हैं। कमेटियां अपने-अपने क्षेत्रों से छोटे-छोटे जुलूस निकालकर चौक मंडी के कुएं पर पहुंचेंगी। यहां से जुलूस बड़ होते हुए चौक बाजार से अनाज मंडी, कोतवाली रोड, कस्साबान ऊंचे पुल से होकर विश्वकर्मा पुल से होते हजरत सैयद आमिर शाह (घड़ी वाले पीर दरगाह) पर पहुंचकर संपन्न होगा, जहां फातिया फानी के बाद दुआएं कराई जाएंगी। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि जुलूस में कोरोना के नियमों का ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें