फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी सीनियर ग्रुप में संभावित खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से वीजी स्पोर्ट्स एकेडमी रजवाड़ा रुड़की के मैदान पर जनपद हरिद्वार के सीनियर वर्ग रणजी ट्रॉफी का ट्रायल सात व आठ अगस्त को आयोजित किया गया। इसमें जनपद हरिद्वार के विभिन्न ब्लॉकों से 67 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनकर्ताओं की भूमिका बीसीसीआई लेवल वन कोच एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी गिरीश सिंह पटवाल, पूर्व पब्लिक सेक्टर खिलाड़ी चंद्रमोहन व नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी खिलाड़ी कमल चमोली ने निभाई।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार व सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने बताया कि हरिद्वार सीनियर ग्रुप में बल्लेबाज-मनीष गौड़, पीयूष नेगी, कर्णपाल, शिवम सैनी, विशाल, इशान मक्कड़, राजेश टांगड़ी, रोहित कुमार, उत्सव राय, मनव्वर अली, शुभम पंडित, संजीव कुमार, लवली टांगड़ी। तेज गेंदबाज-राहुल देवनाथ, नवीन कुमार, प्रशांत कुमार, विशाल कुमार सैनी, अंकित कुमार, हसन अख्तर, सोनू कुमार, राजन कुमार, शुभम सिंह, जुबेर आलम, शिवम गुप्ता, शिवम सरोहा, अविनाश कुमार। विकेट कीपर-शिवम खुराना, सोहित तोमर, हिमांशु सोनी, अभिलाष कौशिक। स्पिनर-रजत परमार, हैप्पी भाटिया, शिखर भारद्वाज शामिल हैं। सभी संभावित खिलाड़ी देहरादून में होने वाले गढ़वाल जोन के ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें