हरिद्वार के भूपतवाला स्थित 132 केवी के बिजलीघर के स्विच यार्ड में के दो जंफर उड़ने से शहर की बिजली अपराह्न चार बजे गुल हो गई। स्विच यार्ड में आई दिक्कत को ठीक करने के लिए ऊर्जा निगम को पांच घंटे लग गए। इस दौरान आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में रहा। मध्य हरिद्वार क्षेत्र के व्यापारियों ने दीवाली के समय बिजली गायब रहने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को शाम चार बजे भूपतवाला स्थित बिजलीघर के यार्ड में 33 केवी के दो जंफर उड़ गए। जिससे शहर के ऋषिकुल, गुरुकुल, मायापुर फीडर के आने वाली करीब 38 से भी ज्यादा कालोनियों की बिजली गुल हो गई।
बिजली की गुल हो गई। जब पांच बजे तक बिजली नहीं आई तो स्थानीय व्यापारियों और लोगों की ओर से ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन किए गए। तब जवाब मिला कि भूपतवाला स्थित 132 केवी के 33 केवी वाले स्विच यार्ड के दो जंफर फुंक गए। निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
बिजली गुल होने से शहर के ऋषिकुल, शिवलोक कालोनी, गोविदंपुरी,खन्नानगर, माडल कालोनी, आर्यनगर आदि क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से बाजार में चार बजे से जनरेटर चलते रहे। जब रात सात बजे तक बिजली नहीं आई तो अधिकांश दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर घर को चले गए। वहीं छोटे सा फाल्ट को ठीक करने में चार घंटे अधिक का समय लगने पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया है।