फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून पर पूरो देश मोदी के साथ: शर्मा

विज्ञापन
शिवालिक नगर में सीएए के समर्थन में रैली निकालते शिवालिक नगर नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा सा? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शिवालिकनगर में निकाली गई कई संगठनों की रैली में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान भारत माता की जय आदि नारों से पूरा शिवालिकनगर गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में हाथों में तिरंगा और जलती हुई मशालों के साथ ही 51 फीट लगता लंबा तिरंगा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बीएसएनल चौक से प्रारंभ हुई रैली शिव मंदिर, चिन्मय चौक, एटीएम चौक से होते हुए अटल वाटिका पर समाप्त हुई। इस दौरान रैली के संयोजक पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सीएए मात्र उन शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है, जिनपर पड़ोसी तीन मुल्कों में जुल्म और अत्याचार हो रहा है। राजीव शर्मा ने कहा की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से 370 हटाई, राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया और तलाक पर कानून बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी के नेतृत्व वाली सरकार वोट की राजनीति करने नहीं आई बल्कि भारत मां की सेवा के लिए ये सारे कदम उठाए जा रहे हैं। रैली में समाजसेवी अरुण सारस्वत, दायित्वधारी सुशील चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, सभासद पंकज चौहान, पवन शर्मा, अरुणा चौधरी, अनिल राणा, बबीता देवी, सुभाष चंद्र, अंकुर यादव, विक्की यादव, राधेश्याम कुशवाहा, धर्मेंद्र बिश्नोई, रीना तोमर, सोनिया, हिमांशु अहलावत, मनोज भाटी, राजीव चौहान, संचित डागर, आशीष रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, दीपक नोटियाल, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, सुनील शर्मा डिम्पी, एसबी पांडेय, साहिब सिंह वालिया, वैभव चौहान, निशांत त्यागी, कैलाश भंडारी, गौरव रौतेला, उज्ज्वल शर्मा, अरुण शर्मा आदि ने भाग लिया।
जानकारी के अभाव में हो रहा विधेयक का विरोध
हरिद्वार। शिवालिक नगर में बृहस्पतिवार को भी रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि लोग अज्ञानता वश इस अधिनियम का विरोध कर रहे हैं। सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाया है जिसका समर्थन किया जाना चाहिए। रैली में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उद्योगपति संजीव गुप्ता ने कहा कि भारत के हर नागरिक को इस कानून का समर्थन करना चाहिए, इससे देश मजबूत होगा। रैली में भाग लेने वालों में विकास गर्ग, रविकांत गुप्ता, आलोक गर्ग, पुनीत गोयल, संजीव गोयल, नवीन अग्रवाल, वृंदावन बिहारी, सुनील पांडे, एससी अग्रवाल, एनके गुप्ता, जीसी बंसल, सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें