फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल ने छात्र उजैर को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर मिले ढाई लाख रुपये लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले छात्र को रानीपुर कोतवाली की पुलिस और व्यापार मंडल ने सम्मानित किया है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने छात्र उजैर को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत करते हुए शाबाशी दी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज भेल के 11वीं के छात्र उजैर निवासी मोहल्ला नील खुदाना ज्वालापुर को स्कूल से आते समय बाउंड्री गेट के पास स्कूटी सवार का बैग मिला। जिसमें ढाई लाख रुपये थे। उजैर ने फोन पर बात करते जा रहे बैग स्वामी का साइकिल से पीछा कर उसको रुपयों से भरा उसका बैग वापस कर ईमानदारी का परिचय दिया था। प्रधानाचार्य सुनीत कुमार के नेतृत्व में स्कूल के समस्त अध्यापकों व छात्र-छात्राओं ने भी उजैर को उसकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया था। रानीपुर कोतवाल के नेतृत्व में रानीपुर कोतवाली के समस्त पुलिसकर्मियों और शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र बिश्नोई ने संयुक्त रूप से उजैर को पुरस्कार व नकद धनराशि सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ रानीपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कुंदन सिंह राणा ने बताया की छात्र ने ईमानदारी का परिचय देते हुए अनुकरणीय मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें